Home » Blog » अक्षय तृतीया के दिन विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलें श्री यमुनोत्री  धाम के कपाट

अक्षय तृतीया के दिन विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलें श्री यमुनोत्री  धाम के कपाट

by badhtauttarakhand
   श्री यमुनोत्री : मां  यमुना जी की उत्सव डोली   आज  शीतकालीन प्रवास खरसाली खुशीमठ से  डोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की धुन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ  मां यमुना के  जयकारों के साथ यमुनोत्री  धाम के लिए प्रस्थान हुई थीे। यमुनोत्री मंदिर समिति से रावल संदीप शास्त्री ने बताया कि आज  22 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर   आज दिन अपराह्न  ठीक 12 बजकर 41 मिनट पर पूजा -अर्चना के साथ  यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के  दर्शनार्थ खोल दिये गये।  इससे पहले आज प्रात: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने मां यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली( खुशीमठ) से मां यमुना की डोली तथा मां यमुना के भाई समेश्वर देव डोली के दर्शन किये तथा देव डोलियों  को यमुनोत्री धाम के लिए विदा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशा-निर्देश पर दिनांक 21 अप्रैल को चारधाम यात्रा हेतु यात्रा ट्रांजिट केंप ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों को प्रस्थान कराते समय हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी।  श्री गंगोत्री- यमूनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आज तीर्थयात्रियों पर  हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर तीर्थयात्रियों का स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर चारधाम/ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति हेतु  मुख्यमंत्री के सलाहकार बी. डी. सिंह भी मौजूद रहे। यमुनोत्री  मंदिर समिति  के पदाधिकारी,  तीर्थ पुरोहित, जिला प्रशासन के अधिकारी गण तथा हजारों तीर्थ यात्री श्रद्धालुजन कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे।